मुंबई से आए अभिनेता धर्मेन्द्र जूनियर ने ठहाका महफ़िल में जमाया रंग
उज्जैन। एसपी सचिन अतुलकर (बॉलीवुड के बादशाह), कलेक्टर शशांक मिश्रा (आधुनिक तानसेन), अनिल फिरोजिया (वन मेन आर्मी), विधायक मोहन यादव (महा बजरबट्टू), बटुक शंकर जोशी (हमे तो अपनो ने लूटा), राजेन्द्र भारती (ना घर के रहे ना घाट के), महेश परमार (पिक्चर अभी बाकी हैं) रामलाल मालवीय (अब कौन पूछेगा), महेश सोनी (समय बदल गया), पारस जैन (वानप्रस्थ आश्रम की और अग्रसर)।
उक्त होली की बजरबट्टू उपाधियां होली रंगपंचमी महोत्सव के उपलक्ष्य में ठहाका कार्यालय पर आयोजित ‘रंगपंचमी के रंग ठहाका परिवार के संग’ में अंतरराष्ट्रीय ठहाका सम्मेलन के संस्थापक डॉ. महेन्द्र यादव ने शहर की नामचीन हस्तियों, पत्रकारों, राजनीतिक व्यक्तियों के साथ उद्योगपतियों, प्रशासनिक अधिकारियों को प्रदान की। पारिवारिक माहौल में आयोजित रंगपंचमी महोत्सव में ढोल-नगाड़ों के साथ डीजे की धुन पर बच्चे, युवा, बुजुर्ग हर कोई नृत्य मुद्रा में नजर आया, महिलाएं भी पीछे नहीं रहीं। आयोजक डॉ. महेन्द्र यादव ने ठण्डे पानी से भरी बाल्टियों से अथितियों का स्वागत किया। वहीं दूसरी और सपना सेन, सपना निगम, सिया ठाकुर, सुनीता यादव, मनीषा चौहान, रश्मि चौहान आगन्तुको को शर्बत, नमकीन छाछ एवं ठंडाई पिला रही थीं। सामाजिक संस्था ठहाका सम्मेलन परिवार द्वारा ठहाका कार्यालय पर आयोजित पारिवारिक आयोजन होली रंगपंचमी महोत्सव में सम्पूर्ण शहर ने उपस्थिति दर्ज कराई। हँसी ठहाको की महफ़िल में अंतरराष्ट्रीय कवि अशोक भाटी ने अपनी रचनाओं से गुदगुदाया, नामचीन शायर जिया राना ने अपनी शायरी से मंत्र मुग्ध किया। शैलेन्द्र व्यास स्वामी मुस्कुराके ने घोड़ी पर बैठकर डांस किया। उनकी नृत्य मुद्रा पर दर्शक ठहाके लगाने से खुद को रोक न सके। इस दौरान प्रेस क्लब अध्यक्ष विशाल हाड़ा (सबका साथ सबका विकास), सिटी प्रेस क्लब मुख्य संगठक शेलेन्द्र कुल्मी (हम साथ साथ है), अभय तिरवार (टाइगर अभी जिंदा हैं), उदय चंदेल (किंग मेकर), महेन्द्र सिंह बेस (बड़े दिलवाला), राजेश जोशी (हमको भी पहचानते हैं), जय कौशल (मिमिक्री का बादशाह), संजय शुक्ल (पिक्चर में हम भी हैं), प्रमोद व्यास (पूरे घर के बदल डालूंगा), रिम्पी भदौरिया (राजा रामचंद्र की जय), धीरज गोमे (बॉलीवुड जाऊंगा), सुनील मगरिया (मेरे बिना किसी का काम नही चलता), शादाब अंसारी (कैमरे का जादूगर), जितेन्द्र चौहान (मेरा भी समय आएगा), विकास त्रिवेदी (लोट के बुद्धू घर को आए) सहित अन्य को उपाधियां प्रदान की। गीत, संगीत, डीजे की धुन, ढोल नगाड़ों के बीच हास्य कवि एवं मिमिक्री कलाकारों ने बारी बारी से सबको हंसाया। शहरवासियों की मांग पर ठहाका सम्मेलन परिवार द्वारा पहली बार होली रंगपंचमी मिलन समारोह आयोजित कर एक सार्थक पहल की गई। जिसमें समस्त शहर वासियो को आमंत्रित किया गया साथ ही मालवा का स्वाद दाल - बाफला-लड्डू की दावत एवं हँसी ठहाको की महफ़िल आयोजित की गई। आयोजन में प्रमुख रूप से रवि राय, हरिसिंह यादव, मकसूद अली, ललित लुल्ला, मक़सूद अली, राजेश यादव, हरिसिंह यादव, ललित लुल्ला, ओंकार यादव, राजेश गोठवाल, सफदर बेग, मुनव्वर बेग, मकसूद पठान, विजय तिवारी, सलीम भाई, मनोज तारानी, गोविंद चांदवानी, महावीर जैन, आशीष खंडेलवाल, शिवम अरोरा, बिहारी मेहरा, मनोहर परमार, आशीष खंडेलवाल, जहीर खान, ललिता द्रोणावत, संगीता धनेरिया, लक्ष्मी जिनवाल, शीतल सिसोदिया, मेघा योगी, सपना निगम, नेहा जैन, प्रज्ञा शर्मा, दिव्या मेहर, संगीता गोठवाल सहित ठहाका सम्मेलन परिवार के सभी साथियों की भूमिका सराहनीय रही।
एसपी सचिन अतुलकर “बॉलीवुड के बादशाह“, कलेक्टर शशांक मिश्रा को “आधुनिक तानसेन“ की बजर बट्टू उपाधि