खुश खबर,,,, उज्जैन में 77 की जांच, 44 नेगेटिव, 30 मार्च तक 337 का सर्वे

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा कोरोना वायरस से सम्बन्धित हैल्थ बुलेटिन जारी किया गया


उज्जैन। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने 30मार्च को कोरोना वायरस से सम्बन्धित मरीजों के सम्बन्ध में हैल्थ बुलेटिन जारी किया है, जो इस प्रकार है :-
उज्जैन में आज 30 मार्च तक 337मरीजों का सर्वे किया गया,  कुल 247 को होम आइसोलेशन में भेजा गया। कोरोना के संक्रमण के आज दिनांक 30मार्च तक77संदिग्ध केस की जांच की गई। आज कितने मरीजों को माधव नगर अस्पताल में आइसोलेशन के लिये भर्ती कराया गया इसकी जानकारी हेल्थ बुलेटिन में नहीं दी गई है। इसी प्रकार लेब रिपोर्ट की जानकारी इस प्रकार है: नेगेटिव आये सेम्पल की संख्या 44है। आज  पाजिटिव आये सेम्पल की संख्या 1 है।पूर्व में इन्दौर में भर्ती उज्जैन के कोरोना मरीज कमालउद्दीन की रिपोर्ट पाजीटिव आई थीं जो इन्दौर एमव्हाय अस्पताल में सीधे भर्ती हुए थे।  मृतक राबियाबी के की पोती की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई थीं, इस परिवार के चार सदस्यों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है जिसमें से एक की मौत हो गई है शेष का इलाज चल रहा है। आज दिनांक तक कोरोना से मृत मरीजों की संख्या दो है। आज सुबह अम्बर कॉलोनी में रहने वाले संतोष वर्मा की रिपोर्ट पॉजिटिव आई, संतोष वर्मा की 3 दिन पहले मृत्यु हो गई थी