रंग बरसे में जूनियर अक्षयकुमार ने जमाया देशभक्ति का रंग, मिमिक्री से गुदगुदाया


गैलेक्सी अवार्ड 2020 से सम्मानित हुए जूनियर अक्षय, गैलेक्सी सिंगर अवार्ड पूजा ठाकरे को
उज्जैन। होली के उपलक्ष्य में रंग बरसे-4 का आयोजन कालिदास अकादमी संकुल हॉल में हुआ। जिसमें अक्षय कुमार के फिल्मों के गाने मंच से गूंजे। कार्यक्रम में गेलेक्सी अवार्ड 2020 जूनियर अक्षय कुमार को दिया, उन्होंने माही तेरी मिट्टी और बाला ओ बाला पर विशेष प्रस्तुति दी साथ ही मिमिक्री भी की। गेलेक्सी सिंगर अवार्ड 2020 राजधानी से पधारी पूजा ठाकरे को दिया गया।
संस्थापक अध्यक्ष मनोज सुराना के अनुसार कार्यक्रम की शुरूआत अतिथियों द्वारा दीप प्रज्जवलन से हुई। 3 वर्षीय बालिका धरा मालवीय ने गणेश वंदना प्रस्तुत कर मंत्रमुग्ध कर दिया। अतिथ शैलेष अंबोर इंदौर, पार्षद योगेश्वरी राठौर, राजेश जैन, सारिका बाफना मंदसौर, ममता दाता अध्यक्ष नवकार सेवा संस्थान का स्वागत ग्रुप सदस्यों द्वारा किया गया। गीतों की शुरूआत नीरज बड़ोदिया ने मुझे रात दिन.. से की। ग्रुप सदस्य राजेश द्विवेदी एवं संध्या ने दिल तो पागल है के टाईटल सांग गाया। जितेन्द्र और संध्या द्वारा गाये चुरा के दिल मेरा गोरिया चली.. ने सबका दिल चुरा लिया। तेरे संग यारा, मेरे ढोलना, आज से तेरी, तेरी और.. जैसे गाने रोहित चांवरे ने सुनाए। नाना करते, गाना गाकर लखन और पूजा ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। गोरे-गोरे मुखड़े पे काला काला चश्मा.. गाने की पूर्वेश और हिना ने दमदार प्रस्तुति दी। वादा रहा प्यार से प्यार का और दिल ने ये कहा है दिल से प्रस्तुत कर नवतेजा और पूजा ने माहौल को रोमांटिक कर दिया। ग्रुप सचिव जितेन्द्र शिंदे ने कितनी हसरतें हैं हमें और वादा रहा सनम जैसे गीत गाकर श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। एक के बाद एक लगातार 10 होली गीतों की पेरोड़ी गाकर पूजा ने समा सुहाना कर दिया। सेवा कार्यों में सहभागिता के लिए संस्था प्राईड ऑफ उज्जैन का भी सम्मान किया गया। योग पर आधारित प्रस्तुति से आराध्या शर्मा छा गई। विद्या बालन को हुबहू तन्वी गोलेचा ने प्रस्तुत किया। संचालन लॉफ्टर कपल मनोज एवं अंजू सुराना ने विशेष शैली में किया। आभार ग्रुप उपाध्यक्ष मयूर शर्मा ने माना। स्वागत भाषण धर्मेन्द्र जैन ने दिया। कार्यक्रम के आयोजन में राजकुमार संघवी, रविन्द्र सोनी, प्रवीण मेहता, आनंद वर्मा, विजय भावसार, नवीन जैन, राकेश बांठिया, लक्की चावला, धर्मेन्द्र कुशवाह, रमेश पांचाल, संतोष सालेचा, हरीश तिवारी, मयंक जैन, यशवंत चौरसिया, रितेश कांठेड़ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।