मुंबई. कोरोनावायरस के बढ़ते असर को देखते हुए देश के कॉर्पोरेट घराने मदद के लिए लगातार आगे आ रहे हैं। टाटा ट्रस्ट ने शुक्रवार को 500 करोड़ रुपए खर्च करने का ऐलान किया। ट्रस्ट के चेयरमैन रतन टाटा ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। कोरोनावायरस से निपटने के लिए देश के किसी कॉर्पोरेट की ओर से दी जाने वाली यह अब तक की सबसे बड़ी मदद होगी।
देश को मदद की सबसे बड़ी जरूरत: रतन टाटा
रतन टाटा का कहना कि कोरोनावायरस का संकट हमारी पीढ़ी की सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक है। टाटा ग्रुप और समूह की कंपनियां अतीत में भी देश की जरूरत के वक्त आगे रही हैं। लेकिन, इस समय सबसे बड़ी जरूरत है। मौजूदा हालात में देश और दुनियाभर में तुरंत कदम उठाए जाने चाहिए।