देवास में मिले 19 कोरोना पॉजिटिव
देवास। बर्थडे पार्टी में शामिल होने वाले 16 लोगों के लिए जान आफत में आ गई है। वही देवास में 19 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। देर रात 3 मरीज मिले थे और आज सुबह 16 नए मरीज मिले हैं। जिस गांव बड़ोदिया खान से 16 मरीज मिले हैं वो राजपूत समाज का बाहुल्य गांव है। सांवेर से उज्जैन की ओर से करीब 5 किमी दूर है। यहां पांच-छह दिन पहले एक जन्मदिन की पार्टी थी। जहां इंदौर से एक बुजुर्ग महिला भी आईं थीं। वे अचानक बीमार हुईं और तीन चार दिन पहले इंदौर में उनकी मृत्यु हो गई। इसके बाद 24 लोगों की सैंपलिंग हुई जिसमें ये लोग पॉजिटिव मिले हैं।