राजगढ। पुलिस महानिदेशक/संचालक लोक अभियोजन म0प्र0 श्री पुरूषोत्तम शर्मा के वृक्षारोपण अभियान 2020 के तहत प्रदेश के समस्त अभियोजन अधिकारियों एवं कर्मचारियों के द्वारा वृक्षारोपण किया जा रहा है।
राजगढ वृक्षारोपण कार्यक्रम की चरणबद्ध श्रंखलाएं आयोजित की जा रही है। इसके प्रथम चरण में विगत दिवस सम्पूर्ण पुलिस परेड ग्राउंड राजगढ में 108 वृक्षों का रोपण किया गया है।
इसी श्रंखला में आज ब्यावरा एवं नरसिंहगढ में पदस्थ एडीपीओगण ने ब्यावरा शहर थाना परिसर में स्थित मंदिर के प्रांगण में वृक्षारोपण किया है। ब्यावरा तहसील मुख्यालय पर पदस्थ श्री आलोक उपाध्याय एडीपीओ श्रीमति नीरज भार्गव एवं सहायक ग्रेड- 3 श्री राजाराम सहरिया एवं कोर्ट मुंशियो द्वारा मंदिर परिसर में छायादार, फलदार, औषधीय एवं आध्यात्मिक वृक्ष जैसे आम, नीम, आंवला, पीपल, अमरूद, बेल आदि रोपे गये है।
इसी कड़ी में नरसिंहगढ में पदस्थ एडीपीओ एवं कर्मचारीगण ने पुलिस लाईन प्रांगण में वृक्षारोपण किया है। नरसिंहगढ तहसील मुख्यालय पर पदस्थ श्री मनोज मिंज एडीपीओ एवं सहायक ग्रेड- 3 श्री सुहैल खिलजी तथा नरसिंहगढ न्यायालय में पदस्थ कोर्ट मुंशियो द्वारा पुलिस लाईन नरसिंहगढ में छायादार एवं फलदार पौधे रोपे गये है। वृक्षारोपण कार्यक्रम के उपरांत लगाये गये सभी पौधों के संरक्षण हेतु सभी अभियोजन अधिकारी एवं कर्मचारीगणों ने शपथ एभी ली है।