बेटे के बाद अब मां भी संक्रमित, सिक्योरिटी गार्ड, पूर्व विधायक का बेटा, पॉश कॉलोनी में किराना दुकान के मालिक की पत्नि और 1.5 साल के मासूम सहित 11 पॉजिटिव

उज्जैन। आज फिर शहर में कोरोना बम फूटा, शहर में लगातार पॉजिटिव आने वाले मरीजों की संख्या में वृद्धि हो रही है आज फिर 11 पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं इनमें दानीगेट से 26 वर्षीय युवक, क्षीर सागर 40 वर्षीय महिला, नागदा 53 वर्षीय महिला, योगेश्वरी टेकरी 33 वर्षीय पुरुष ,महानंदा नगर 41 वर्षीय महिला, सिंधी विहार कॉलोनी 33 वर्षीय पुरुष ,बाग पुरा 52 वर्षीय महिला एवं डेढ़ साल का बच्चा, आर्य समाज मार्ग 40 वर्षीय पुरुष, बड़नगर 82 वर्षीय पुरुष और जयसिंह पुरा से 28 वर्षीय युवक चपेट में आया है। अस्पताल में अब इलाज करवाने वाले मरीजों की संख्या भी बढ़कर 118 हो गई है। जिले में पॉजिटिव मरीजों की संख्या भी बढ़कर एक हजार के करीब पहुंच गई है। आज फिर कोरोना ने डेढ़ साल के बच्चे के अलावा चार अन्य युवाओं को भी चपेट में लिया है, जिनकी उम्र 26 वर्ष ,28वर्ष , 35 वर्ष और 33 वर्ष है। हाइलाइट्स-महानंदा नगर मैं रहने वाली 41 वर्षीय महिला का पति स्कूल में टीचर है, महिला का पुत्र 17 जुलाई को पॉजिटिव आया था , जो बिगबाजार में कार्यरत था। कल देर रात प्राप्त रिपोर्ट में देसाई नगर निवासी पूर्व विधायक का 49 साल का सुपुत्र पॉजिटिव आया था, जो गैस एजेंसी का मालिक है। दानी गेट कुमहार वाडा से 26 वर्षीय युवक पॉजिटिव आया है वह बसंत विहार कॉलोनी में C सेक्टर में सिक्योरिटी गार्ड का काम करता है। क्षीर सागर क्षेत्र में रहने वाली 40 वर्षीय महिला पॉजिटिव आई है बताया जाता है कि महिला का पति घर के नीचे ही किराने की दुकान संचालित करता है संभवत किसी ग्राहक के माध्यम से कोरोना ने इनके घर में प्रवेश किया है। पूर्व सांसद प्रेमचंद गुड्डू को भी कोरोना हो गया है वह इंदौर में भर्ती है। आज फिर डेढ़ साल का बच्चा पॉजिटिव आया है, यह शहर के नागरिकों के लिए संकेत है कि वह अपने साथ-साथ मासूम बच्चों की जान के साथ खिलवाड़ ना करें