उज्जैन। आज प्राप्त हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक उज्जैन शहर में 10 पॉजिटिव रिपोर्ट आई है जबकि बड़नगर में 2 पॉजिटिव रिपोर्ट प्राप्त हुई। आरडी गार्डी मेडिकल कॉलेज में महिदपुर निवासी 60 वर्षीय वृद्ध की कोरोना से मौत हो गई है उक्त मरीज को जुलाई को भर्ती किया गया था। उज्जैन में मरने वालों की संख्या अब बढ़कर 72 हो गई है। आज पॉजिटिव पाने वालों में पटनी बाजार के ज्वेलर्स और डॉक्टर परिवार का एक और सदस्य पॉजिटिव आया है इसी परिवार के पिता और पुत्र माधव नगर अस्पताल में भर्ती है। न्यू लक्ष्मी नगर से 37 वर्षीय एक महिला क्षेत्र के पार्षद परिवार से पॉजिटिव आई है उक्त महिला आंगनवाड़ी कार्यकर्ता है, क्षीर सागर में रहने वाला 45 वर्षीय पुरुष किराने की दुकान संचालित करता है 2 दिन पहले इसकी पत्नी पॉजिटिव आई थी, भैरवगढ़ जेल का कैदी पॉजिटिव आया है, जो सिविल अस्पताल के जेल वार्ड में भर्ती है इसी जेल का एक जवान 2 दिन पहले पॉजिटिव आया था जो माधव नगर अस्पताल में भर्ती है, इनके अलावा आज पॉजिटिव आने वालों में हीरा मिल की चाल, पिपली नाका ,बसंत विहार कॉलोनी, आगर रोड, कीर्ति नगर ,सिलार खेड़ी और बड़नगर के एक युवक सहित 65 वर्षीय महिला शामिल है।
भेरूगढ़ जेल का कैदी, पटनी बाजार का ज्वेलर्स, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता पॉजिटिव, आरडी गार्डी में एक मौत हुई