भेरूगढ़ जेल में हड़कंप मचा, हाई स्कूल का शिक्षक और 3 साल का मासूम चपेट में आया,,, माधव नगर अस्पताल हाउसफुल हुआ

उज्जैन। आज के हेल्थ बुलेटिन ने एक बार फिर शहर में हड़कंप मचा दिया है लगातार बढ़ रहे मरीजों के कारण अब माधव नगर अस्पताल में बेड फुल होने लगे हैं, कोविड-19 नोडल अधिकारी डॉक्टर एचपी सोनानिया के मुताबिक माधव नगर अस्पताल कोविड-19 के इलाज के लिए चिन्हित किया गया है ,अस्पताल में कुल 100 बेड है इनमें से 72 बेड ,,कॉविड पॉजिटिव मरीज के लिए और 28 बेड संदिग्ध मरीजों के लिए है, आज की स्थिति में माधव नगर अस्पताल में कोविड-19 के पॉजिटिव 60 मरीज भर्ती है ।एक-दो दिन में यदि पॉजिटिव आने वालों की रफ्तार यही रही तो माधव नगर अस्पताल में मरीजों को भर्ती करने की क्षमता फुल हो जाएगी। आज का रिपोर्ट के मुताबिक भैरवगढ़ जेल में फिर पांच कैदी पॉजिटिव आए हैं, 2 दिन पहले एक कैदी और एक प्रहरी पॉजिटिव आ चुके हैं। जेल में पॉजिटिव आने वाले कैदियों की संख्या में वृद्धि चिंताजनक है। इसके अलावा महानंदा नगर में रहने वाले 48 वर्षीय शिक्षक भी कोरोना पॉजिटिव आए हैं, बताया जाता है कि यह शिक्षक आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के रूप में सर्वे मैं लगा था और 1 दिन छोड़कर सर्वे कर रहा था ।इसके अलावा उक्त शिक्षक पंथपिपलाई स्थित हाई सेकेंडरी स्कूल में 1 दिन छोड़कर जा रहा था। शिक्षक के अलावा काला पत्थर क्षेत्र से 3 साल के एक मासूम सहित 36 वर्षीय युवती चपेट में आई है। आज पॉजिटिव आने वालों में इंडस्ट्रियल एरिया ,राजीव रत्न कॉलोनी, देसाई नगर, फाजलपुरा, गणेश नगर, तृप्ति सेफरीन, के अलावा घटिया ,बड़नगर और महिदपुर से 11 पॉजिटिव आए हैं। 895 जांच में 18 पॉजीटिव आए है। अब अलग-अलग अस्पतालों में 217 मरीज भर्ती है, जो पॉजिटिव होकर अपना इलाज करवा रहे हैं।


Popular posts
नवनियुक्त मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को उज्जैन तथा अन्य जिलों से आए जनप्रतिनिधियों कार्यकर्ताओं और परिचितों ने लालघाटी स्थित वीआईपी विश्रामगृह पहुंचकर बधाई और शुभकामनाएं दी
Image
मां चामुंडा का आशीर्वाद लेकर पद ग्रहण किया निगम आयुक्त ने
Image
एमबीबीएस या एमडी में चाहते हैं दाखिला तो अपग्रैड इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस, वानुअतु में करें आवेदन
Image
रोहित पवार को साइबर लॉ में पीएचडी की उपाधि
Image
मॉर्निंग वॉक ग्रुप के सदस्यों ने निकाली तिरंगा रैली “भारत माता की जय” और “वन्दे मातरम्” के नारों से गुंज उठा विक्रम विश्वविद्यालय परिसर
Image