कलेक्टर के अधीन एसडीएम कार्यालय का कर्मचारी , पुलिस वाले और हेल्थ वर्कर पॉजिटिव ,,,, चैरिटेबल और पाटीदार अस्पताल जाना खतरे से खाली नहीं,,,,, प्रसिद्ध मिष्ठान व्यापारी का रहस्य बरकरार

उज्जैन ।आज फिर कोरोना पॉजिटिव आने वालों की संख्या 24 आने से शहर में हलचल मच गई है, कोरोना पॉजिटिव वालों की संख्या में निरंतर वृद्धि होने से प्रशासनिक अमला भी चिंतित है, आज पॉजिटिव आने वालों में भैरवगढ़ जेल के दो पुलिसकर्मी , एक अन्य पुलिसकर्मी के अलावा कलेक्ट्रोरेट का एक कर्मचारी भी संक्रमित आया है, एडीएम कार्यालय में कार्यरत मंछामन गणेश मार्ग पर रहने वाला 39 वर्षीय कर्मचारी के पॉजिटिव आने के बाद कलेक्टर कार्यालय में हड़कंप मच गया है, पॉजिटिव आने वालों में प्लंबर ,ड्राइवर, टेक्निशियन और हेल्थ वर्कर शामिल है, धन्वंतरी मार्ग पर रहने वाला 55 वर्षीय व्यापारी भी पॉजिटिव आया है।24 पॉजिटिव मै उज्जैन के 14 ,बडनगर से तीन, महिदपुर से दो और खाचरोद से 5 आज पॉजिटिव आए है। आज पॉजिटिव आने वालों ने खाचरोद का 67 वर्षीय व्यक्ति चैरिटेबल अस्पताल में भर्ती है जबकि खाचरोद का ही 77 वर्षीय व्यक्ति पाटीदार अस्पताल में भर्ती है। प्राइवेट अस्पतालों में भर्ती मरीजों के पॉजिटिव आने से सचेत रहने की आवश्यकता है, क्योंकि इन अस्पतालों में बड़ी संख्या अन्य बीमारियों का इलाज करवाने लोग पहुंच रहे हैं। इधर फ्रीगंज स्थिित प्रसिद्ध मिष्ठाान व्यापारी को लेकर शहर में आम चर्चाा है की व्यापारीी का घर कंटेनमेंट कर दियाा गय लेकिन दुकान पर मेहरबानीी क्यों की गई। आज पॉजिटिव आने वालों में आरडी गार्डीीी मेडिकल कालेज का एक्स-रे टेक्निशियन भी पॉजिटिव आया है।