उज्जैन भाजपा केंद्र सरकार द्वारा किसानों पर थोपे गए तीन कृषि कानून वापस लेने के संबंध में किसानों के सम्मान में कांग्रेस पार्टी द्वारा मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार चक्का जाम किया जाएगा
कांग्रेस के प्रवक्ता विवेक सोनी ने बताया कि पिछले 2 माह से अधिक समय से हमारे देश के अन्नदाता भाजपा सरकार द्वारा बनाए गए तीन कृषि काले कानूनों को वापस लेने के लिए संघर्ष कर रहा है परंतु किसानों की बात करने वाली भारतीय जनता पार्टी का बर्ताव किस तरह से हमारे देश के किसानों के साथ किया जा रहा है यह सभी को पता है मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष माननीय श्री कमलनाथ जी के निर्देशानुसार 6 फरवरी शुक्रवार को दोपहर 12:00 बजे से 3:00 बजे तक जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमल पटेल एवं महेश सोनी के नेतृत्व में आगर रोड स्थित सागर चौपाल पर चक्का जाम किया जाएगा जिसमें सैकड़ों कांग्रेश जन मौजूद रहेंगे