पहली बार पॉजिटिव दर 9%,,,,,, जितने पॉजिटिव आए उससे दुगने डिस्चार्ज हुए,,,,,, महेश बिहार में फिर एक ही परिवार में 4 सदस्य संक्रमित,,,,, मुसद्दी पुरा का प्रतिष्ठित मेडिकल व्यवसाई पॉजिटिव आया

 



उज्जैन। सोमवार को जिले में पहली बार कोरोना पॉजिटिव आने वालों का प्रतिशत 9 रहा। 1565 जांच में 154 पॉजिटिव मरीज सामने आए, इनमें उज्जैन शहर के 124 और शेष ग्रामीण क्षेत्रों से सामने आए। 65 वर्ष के एक व्यक्ति की 1 दिन भर्ती रहने के बाद मौत हो गई , पहली बार पॉजिटिव आने वाले मरीजों से दुगने से भी ज्यादा मरीज जिनकी संख्या 345 है डिस्चार्ज हुए।15 मई को उज्जैन निवासी 65 वर्षीय व्यक्ति को भर्ती किया गया था, जिसकी 16 मई को मौत हो गई। पॉजिटिव आने वाले हैं 8 ग्राम हरसोदन से , 7 ग्राम गोंदिया से और 6 मरीज ग्राम आकासौदा से सामने आए। 10 साल से कम उम्र के 6 बच्चे भी पॉजिटिव हुए, इनमें 2 साल की दो बच्चियां तृप्ति बिहार और गोवर्धन धाम से सामने आई ।3 साल का एक बच्चा विवेकानंद कॉलोनी से, 5 साल का एक बच्चा ग्राम आकासौदा से,  6 साल का बच्चा ग्राम गोंदिया से और 8 साल का बच्चा ग्राम हरसोदन से सामने आया। पुलिस लाइन में रहने वाले पुलिस परिवार के 2 सदस्य भी संक्रमित हुए, मुसद्दी पुरा का प्रतिष्ठित मेडिकल व्यवसाई भी पॉजिटिव आया। महेश विहार कॉलोनी से एक ही परिवार के 4 सदस्य जिनकी उम्र 33 वर्ष 34 वर्ष 71 वर्ष और 74 वर्ष है, संक्रमित हुए। महेश बिहार में 13 मई को भी एक ही परिवार के 4 सदस्य पॉजिटिव आए थे। एक ही परिवार के 2 सदस्य संक्रमित होने वाले क्षेत्र  महानंदा नगर, महाकाल वाणिज्य केंद्र, स्टेट बैंक कॉलोनी, महानंदा नगर, सेठी नगर , गोवर्धन धाम और परवाना नगर है। यहां रहने वाले एक ही परिवार के 2,,,2 सदस्य पॉजिटिव आए। शासकीय विभागों में काम करने वाले 6 कर्मी भी पॉजिटिव आए

Popular posts
विद्युत प्रदाय बंद होने पर उज्जैन शहर के निवासियों के लिए शिकायत दर्ज करवाने हेतु मध्य प्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा नंबर जारी किए गए
Image
नगर पालिक निगम अब " यात्री कर" वसूल करेगा, जाहिर सूचना का विज्ञापन प्रकाशित करवाया
Image
महाकाल महालोक में महा भ्रष्टाचार की स्वयं बाबा महाकाल ने खोली पोल धातु की ठोस मूर्ति की जगह फाईबर की खोखली मूर्तिया लगाई गई , जो ध्वस्त हो गई । स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट भाजपा शासन का धन कमाने का बड़ा प्लेटफार्म , उज्जैन के गंदे नाले की शिपटिंग , टाटा सिवरेज लाईन प्रोजेक्ट जैसे स्मार्ट वर्क फेल साबित हुए । सिंहस्थ सेटेलाईट टाऊन की आरक्षित भूमि , शिप्रा शुद्धीकरण , नर्मदा क्षिप्रा लिंक योजना , महाकाल मंदिर सशुल्क दर्शन में भारी भ्रष्टाचार बीजेपी यानी भ्रष्टाचार जनक पार्टी ---- महेश परमार , विधायक कांग्रेस उज्जैन
Image
बेटे के वियोग में गीत बनाया , बन गया प्रेमियों का सबसे अमर गाना
Image
विधायक ने अब प्रधानमंत्री को लिखा पत्र,,,,, पत्र में लिखा की यह भ्रष्टाचार की पराकाष्ठा है ,महाकाल लोक में हुए धार्मिक विस्तार में हुए भ्रष्टाचार की जॉच कर दोषियों को दंडित करायें
Image