उज्जैन में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने वाले देश विरोधियों को यशस्वी राष्ट्रभक्त मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष श्री रामेश्वर शर्मा का मुंह तोड जवाब।

 राष्ट्रविरोध  बर्दाश्त नहीं

चार लोगों पर रासुका लगी




उज्जैन 22 अगस्त। विगत दिनों मोहर्रम के अवसर पर कतिपय  व्यक्तियों द्वारा  उज्जैन की गीता कॉलोनी में समूह में एकत्रित होकर राष्ट्र विरोधी नारे लगाए गए थे । राष्ट्र विरोधी नारे लगाने वालों की अब खैर नहीं है ।। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री  आशीष सिंह ने  पुलिस अधीक्षक श्री सत्येन्द्र कुमार शुक्ल के  प्रतिवेदन पर उक्त  घटना में संलिप्त 4  अपराधियो  पर रासुका लगाते हुए उन्हें  3 माह के लिए जेल में  निरुद्ध  करने के आदेश जारी कर दिए हैं ।

         कलेक्टर   ने जीवाजी गंज थाने के  अजहर उर्फ अज्जू आयु 21 वर्ष निवासी पीर का टेकरा केडी गेट उज्जैन ,  शादाब उर्फ  बच्चा  उम्र 40 वर्ष  43 चितेरा बाखल उज्जैन  , मोहम्मद समीर उर्फ बल्दी  आयु 28 वर्ष  गोंसा दरवाजा उज्जैन   सभी  थाना जीवाजीगंज  व साहिल लाला  उर्फ  सोयम  उम्र 20 वर्ष 186  शहीद  नगर आगर रोड  थाना चिमनगंज मंडी उज्जैन  जो कि सभी  कुख्यात अपराधी हैं और उनके द्वारा भारत विरोधी नारे लगाने ,आपसी वैमनस्यता फैलाने ,धार्मिक उन्माद भड़काने , लोक  शांति भंग करने , देशभक्ति की भावना को आहत करने देश की संप्रभुता को धूमिल करने जैसे गंभीर   अपराधों घटित करने के कारण  राष्ट्रीय सुरक्षा कानून 1980 की धारा  3 बी की उपधारा 2 के अधीन  3 माह के लिए जेल में  निरुद्ध  करने के आदेश जारी किए हैं .


***


****

Popular posts
मौत के मुंह से बचें 8 श्रद्धालु प्रशासन ने तत्काल मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला
Image
विद्युत प्रदाय बंद होने पर उज्जैन शहर के निवासियों के लिए शिकायत दर्ज करवाने हेतु मध्य प्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा नंबर जारी किए गए
Image
बेटे के वियोग में गीत बनाया , बन गया प्रेमियों का सबसे अमर गाना
Image
जहां से सांसद, विधायक, मंत्री, पार्षद, कई वरिष्ठ अधिकारी, पत्रकार पढ़कर निकले उसे अब बेचने की तैयारी,,,, बड़ा सवाल ? विरासतों को सहेज कर रखने की जगह उनको मिटाने की कोशिशें क्यों
Image
महाकाल महालोक में महा भ्रष्टाचार की स्वयं बाबा महाकाल ने खोली पोल धातु की ठोस मूर्ति की जगह फाईबर की खोखली मूर्तिया लगाई गई , जो ध्वस्त हो गई । स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट भाजपा शासन का धन कमाने का बड़ा प्लेटफार्म , उज्जैन के गंदे नाले की शिपटिंग , टाटा सिवरेज लाईन प्रोजेक्ट जैसे स्मार्ट वर्क फेल साबित हुए । सिंहस्थ सेटेलाईट टाऊन की आरक्षित भूमि , शिप्रा शुद्धीकरण , नर्मदा क्षिप्रा लिंक योजना , महाकाल मंदिर सशुल्क दर्शन में भारी भ्रष्टाचार बीजेपी यानी भ्रष्टाचार जनक पार्टी ---- महेश परमार , विधायक कांग्रेस उज्जैन
Image