जयपुर से आया कोरोना,वहा से आई दंपत्ति पॉजिटिव,आज पॉजिटिव आने वालों में अधिकांश युवा है, महानंदा नगर की 17 वर्षीय युवती सहित 6 पॉजिटिव आए

 



उज्जैन। साल के आखरी दिन शहर में कोरोना का विस्फोट हुआ। 8 दिसंबर को उज्जैन में कोरोना पॉजिटिव आने वाली की संख्या एक थी जो बाद में कभी एक कभी दो और कभी 5 रही लेकिन आज शहर में पॉजिटिव आने वालों के आंकड़ों ने दिसंबर के सारे रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं आज पॉजिटिव आने वालों की संख्या 6 है, इनमें से दादा भाई नोरोजी मार्ग पर रहने वाला 35 वर्षीय युवक प्राइवेट जॉब करता है, सिंहपुरी में रहने वाला 25 वर्षीय युवक भी कोरोना की चपेट में आया है। मुनि नगर में रहने वाले रहने वाली दंपत्ति जिनकी उम्र 32 और 29 वर्ष है पॉजिटिव आए हैं, महानंदा नगर में रहने वाली 17 वर्षीय स्टूडेंट भी पॉजिटिव आई है ।संत नगर में रहने वाले 77 वर्षीय वृद्ध पॉजिटिव आए हैं। पॉजिटिव आने वाले यह वृद्ध कुछ दिन पहले दुबई से शहर में आने वाली महिला जोकि पॉजिटिव आई थी उनके पिता है। आज पॉजिटिव आने वालों में वृद्ध को छोड़कर सभी युवा वर्ग से हैं ।मुनि नगर में रहने वाली जो दंपत्ति पॉजिटिव आई है बताया जाता है कि गत 15 दिनों से वह लगातार यात्रा पर थी, यात्रा से लौटने के बाद सर्दी खांसी की शिकायत पर जांच करवाई जिसमें दोनों पॉजिटिव आए ।पॉजिटिव आने वालों की संख्या बढ़कर 31 हो गई है। मुनि नगर में रहने वाली जो दंपत्ति पॉजिटिव आई है उनका सिटी में सेनेटरी का व्यापार है। दंपत्ति हाल ही में जयपुर से उज्जैन आई थी। अच्छी बात यह है कि पॉजिटिव आने वालों में किसी की भी हालत गंभीर नहीं है। आज पॉजिटिव आने वालों में एक मरीज हो को सहर्ष अस्पताल में भर्ती किया गया है। जबकि मुनि नगर की दंपत्ति माधव नगर अस्पताल में भर्ती है माधव नगर अस्पताल में भर्ती मरीजों की संख्या बढ़कर 7 हो गई है।



Popular posts
मौत के मुंह से बचें 8 श्रद्धालु प्रशासन ने तत्काल मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला
Image
विद्युत प्रदाय बंद होने पर उज्जैन शहर के निवासियों के लिए शिकायत दर्ज करवाने हेतु मध्य प्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा नंबर जारी किए गए
Image
बेटे के वियोग में गीत बनाया , बन गया प्रेमियों का सबसे अमर गाना
Image
जहां से सांसद, विधायक, मंत्री, पार्षद, कई वरिष्ठ अधिकारी, पत्रकार पढ़कर निकले उसे अब बेचने की तैयारी,,,, बड़ा सवाल ? विरासतों को सहेज कर रखने की जगह उनको मिटाने की कोशिशें क्यों
Image
महाकाल महालोक में महा भ्रष्टाचार की स्वयं बाबा महाकाल ने खोली पोल धातु की ठोस मूर्ति की जगह फाईबर की खोखली मूर्तिया लगाई गई , जो ध्वस्त हो गई । स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट भाजपा शासन का धन कमाने का बड़ा प्लेटफार्म , उज्जैन के गंदे नाले की शिपटिंग , टाटा सिवरेज लाईन प्रोजेक्ट जैसे स्मार्ट वर्क फेल साबित हुए । सिंहस्थ सेटेलाईट टाऊन की आरक्षित भूमि , शिप्रा शुद्धीकरण , नर्मदा क्षिप्रा लिंक योजना , महाकाल मंदिर सशुल्क दर्शन में भारी भ्रष्टाचार बीजेपी यानी भ्रष्टाचार जनक पार्टी ---- महेश परमार , विधायक कांग्रेस उज्जैन
Image