आईएएस पी नरहरि कोरोना पॉजिटिव हुए, मध्यप्रदेश में कोरोना के मरीज फिर बढ़ने लगे, उज्जैन में अभी कोरोना कंट्रोल में है

 



मध्यप्रदेश में 24 घंटे में कोरोना के 19 नए मरीज मिले हैं। 13 दिन बाद फिर भोपाल में सबसे ज्यादा 9 पॉजिटिव आए हैं। उज्जैन में भी 3 दिन पहले 2 मरीज चिन्हित हुए थे जिनकी जांच के लिए सैंपल दिल्ली भेजे हैं, जहां से जांच रिपोर्ट आने के लिए अभी 10 दिन और इंतजार करना पड़ेगा। इंदौर में 7 मरीज मिले हैं। इनमें एक 5 साल की बच्ची भी है। बैतूल में 2, जबलपुर में 1 मरीज मिला है। IAS पी नरहरि पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्होंने खुद ट्वीट कर जानकारी दी।


प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 161 पहुंच गई है। प्रदेश में 25 दिन में 391 संक्रमित मिल चुके हैं। सबसे ज्यादा भोपाल में 171 और इंदौर में 137 मरीज मिले हैं। भोपाल में अभी 73 एक्टिव केस हैं। इनमें 44 होम आइसोलेशन में और 29 अस्पताल में भर्ती हैं। इंदौर में 55 एक्टिव केस हैं। यहां 12 दिन में 5 से 16 साल के 11 बच्चे भी संक्रमित मिल चुके हैं, जिनमें से 6 अभी एडमिट हैं।


नए मरीजों के साथ प्रदेश में अब तक मिले कोरोना संक्रमितों की संख्या 7 लाख 93 हजार 369 हो गई है। इनमें से 7 लाख 82 हजार 679 लोग ठीक हो चुके हैं। कोरोना के कारण 10 हजार 529 की जान जा चुकी है। रविवार को 19 मरीज ठीक हुए। वहीं, करीब 50 हजार लोगों की कोरोना जांच की गई। रिकवरी रेट 98% से अधिक है।

IAS ने उनके संपर्क में आए लोगों से खुद को भी आइसोलेट करने की अपील की है

इंदौर में बढ़ रही एक्टिव मरीजों की संख्या


इंदौर में एक्टिव मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। वजह यह है कि जितने लोग ठीक हो रहे हैं, उससे ज्यादा मरीज मिल रहे हैं। रविवार को 6 लोगों को ठीक होने पर डिस्चार्ज किया गया। लेकिन, इसी दिन 7 नए केस आ गए। एक्टिव मरीजों की संख्या यहां 55 है। नाइजीरिया से लौटे 8 और 14 साल के भाई-बहन अलग वार्ड में आइसोलेट हैं। बच्चों की मां के तीसरी बार लिए गए सैम्पल की भी रिपोर्ट निगेटिव आई है। 

भोपाल में मिलिट्री हॉस्पिटल की डॉक्टर पॉजिटिव

भोपाल के बैरागढ़ मिलिट्री हॉस्पिटल में एक 28 वर्षीय डॉक्टर की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं, ओल्ड मिनाल रेसीडेंसी में भी दो लोग संक्रमित मिले हैं। भोपाल में अभी 76 एक्टिव केस हैं।

इंदौर 7 नए पॉजिटिव:राजेंद्र नगर, पलासिया, तेजाजी नगर में मिले मरीज; 12 दिन में 65 केस, इनमें 11 बच्चे

इंदौर में 24 घंटे में कोरोना के 7 नए मरीज मिले हैं, जिनमें तेजाजी नगर में रहने वाली 5 साल की बच्ची भी है। दिसंबर के 12 दिन में 65 पॉजिटिव पाए गए हैं। रविवार को 6 लोगों को ठीक होने पर डिस्चार्ज किया गया। एक्टिव मरीजों की संख्या 55 हो गई है। दिसंबर में अब तक 11 बच्चे भी पॉजिटिव मिले हैं। 6 अभी अस्पताल में एडमिट हैं। सभी एसिम्प्टोमैटिक हैं। नाइजीरिया से लौटे 8 और 14 साल के भाई-बहन अलग वार्ड में आसोलेट हैं। बच्चों की मां का तीसरी बार लिए गए सैम्पल की भी रिपोर्ट निगेटिव आई है।


रविवार को 5732 सैम्पल टेस्ट किए गए थे, जिनमें से 5716 की रिपोर्ट निगेटिव रही। राजेंद्र नगर, पलासिया में नए मरीज मिले हैं। नए मरीजों की साथ अब तक इंदौर में 153417 कोरोना के मरीज मिल चुके हैं। इनमें से 151969 स्वस्थ हो चुके हैं। RRT (रैपिड रिस्पांस टीम) अब बच्चों पर ज्यादा नजर रख रही है। यानी अगर वे संक्रमित हैं तो कौन से स्कूल या कोचिंग सेंटर जाते थे, कौन सी क्लास में हैं, इसकी पूरी छानबीन की जा रही है, ताकि कॉन्टैक्ट हिस्ट्री हासिल कर संक्रमण फैलने से रोका जा सके। दूसरी ओर, जो 7 नए मरीज मिले हैं, उनमें राजेंद्र नगर के 3, पलासिया में 1 व तेजाजी नगर की 5 वर्ष की बालिका है। दो अन्य की जानकारी जुटाई जा रही है। जो 5 वर्ष की बालिका मिली है उसके बारे में पता चला है कि उसका स्कूल में एडमिशन नहीं कराया गया था। RRT (रैपिड रिस्पांस टीम) द्वारा उनके परिवार व नजदीकी लोगों के सैम्पल लिए जा रहे है

Popular posts
मौत के मुंह से बचें 8 श्रद्धालु प्रशासन ने तत्काल मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला
Image
विद्युत प्रदाय बंद होने पर उज्जैन शहर के निवासियों के लिए शिकायत दर्ज करवाने हेतु मध्य प्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा नंबर जारी किए गए
Image
बेटे के वियोग में गीत बनाया , बन गया प्रेमियों का सबसे अमर गाना
Image
जहां से सांसद, विधायक, मंत्री, पार्षद, कई वरिष्ठ अधिकारी, पत्रकार पढ़कर निकले उसे अब बेचने की तैयारी,,,, बड़ा सवाल ? विरासतों को सहेज कर रखने की जगह उनको मिटाने की कोशिशें क्यों
Image
महाकाल महालोक में महा भ्रष्टाचार की स्वयं बाबा महाकाल ने खोली पोल धातु की ठोस मूर्ति की जगह फाईबर की खोखली मूर्तिया लगाई गई , जो ध्वस्त हो गई । स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट भाजपा शासन का धन कमाने का बड़ा प्लेटफार्म , उज्जैन के गंदे नाले की शिपटिंग , टाटा सिवरेज लाईन प्रोजेक्ट जैसे स्मार्ट वर्क फेल साबित हुए । सिंहस्थ सेटेलाईट टाऊन की आरक्षित भूमि , शिप्रा शुद्धीकरण , नर्मदा क्षिप्रा लिंक योजना , महाकाल मंदिर सशुल्क दर्शन में भारी भ्रष्टाचार बीजेपी यानी भ्रष्टाचार जनक पार्टी ---- महेश परमार , विधायक कांग्रेस उज्जैन
Image