भोले नाथ की शरण में पहुंचे कमलनाथ, कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में ली आमसभा

 

शहर का विकास टेलीविजन से नहीं विजन से होगा, शिवराज ने क्या दिया, बस घर घर पहुंचाई शराब



महेश मेरी पसंद है इसे मैंने टिकट दिया, यह नेता नहीं समाजसेवी है

---- कमलनाथ 


मोक्षदायिनी के जल की सौगंध महापौर बनते ही करूंगा क्षिप्रा शुद्धिकरण- महेश परमार










उज्जैन । नगर निगम चुनाव में कांग्रेस के महापौर पद के उम्मीदवार महेश परमार और 54 पार्षदों के पक्ष में चुनावी सभा को सम्बोधित करने आये पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर निशाना साधा। उन्होंने मध्य प्रदेश की शराब नीति पर  कटाक्ष करते हुए कहा कि शिवराज ने दिया क्या है मध्यप्रदेश को, सिर्फ घर घर दारू दी है ।मध्यप्रदेश में महंगाई दी है,बेरोजगारी दी है,भ्रष्टाचार दिया है। उन्होंने कहा कि शिवराज के राज में महिला अत्याचार में मध्यप्रदेश  सबसे आगे है। मुख्यमंत्री शिवराज केवल घोषणाएं करते हैं,क्या घोषणाओं से प्रदेश चलता है। महापौर पद के प्रत्याशी महेश परमार को लेकर उन्होंने कहा कि महेश उनकी पसंद हैं इसलिए मैंने उन्हें चुना औऱ टिकट दिया क्योंकि वो नेता कम समाजसेवक ज्यादा है। कमलनाथ ने कहा कि उज्जैन की हालत देखकर तरस आता है। उन्होंने कहा विकास के नाम पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह झूठ बोलते हैं  टीवी पर आकर झूठी घोषणा की जाती है, उन्होंने कहा कि विकास विजन से होता है टेलीविजन से नहीं। कमलनाथ ने कहा कि भाजपा को चुनाव और सिंहस्थ में ही उज्जैन याद आता है क्योंकि सिंहस्थ में भ्रष्टाचार का मौका मिलता है। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह सिर्फ घोषणाएं करते हैं अभी तक वह 20,000 से ज्यादा घोषणा कर चुके हैं।सभा को कांग्रेस के महापौर पद के उम्मीदवार विधायक महेश परमार ने भी संबोधित किया ,उन्होंने शिप्रा नदी का जल हाथ में लेकर संकल्प लिया कि चुनाव जीतने और महापौर बनने के बाद से पहला काम शिप्रा शुद्धिकरण का करेंगे ।शहर के विकास के नाम पर किए जा रहे भाजपा के दावों को लेकर भी उन्होंने भाजपा व जनप्रतिनिधियों पर हमला बोला। कांग्रेस के महापौर पद के उम्मीदवार महेश परमार ने  मंत्री मोहन यादव, सांसद अनिल फिरोजिया और विधायक पारस जैन को दी चुनौती दी कि अगर भाजपा ने वाकई में विकास किया है तो ये नेता उनके साथ  नगर निगम के 54 वार्डो में मेरे साथ घूम लें।  उन्होंने आरोप लगाया कि अगर भाजपा के नगर निगम के बोर्ड ने पिछले 10 साल मे काम किया तो पूर्व महापौर का फोटो क्यों चुनाव प्रचार में नही लगाया जा रहा है।शहर कांग्रेस अध्यक्ष रवि भदौरिया ने भी चुनावी सभा को संबोधित किया और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को भरोसा दिया की  महापौर का चुनाव तो पार्टी जीत ही रही है बल्कि नगर निगम चुनाव में बोर्ड भी कांग्रेस का बनेगा । उज्जैन में खुदी हुई सड़को, नगर निगम में व्याप्त भ्र्ष्टाचार और शिप्रा में मिल रहे नालों को लेकर  उन्होंने भी भाजपा सरकार और नगर निगम के पूर्ववर्ती बोर्ड पर हमला बोला। इससे पहले अपने निजी हेलीकॉप्टर से उज्जैन आये पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ सीधे महाकाल मंदिर पहुँचे और भगवान महाकालेश्वर के दर्शन कर पूजन अभिषेक किया ।इस दौरान कांग्रेस  के महापौर पद के प्रत्याशी महेश परमार, शहर कांग्रेस अध्यक्ष रवि भदोरिया,पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के साथ आए राज्य सभा सांसद विवेक तन्खा, प्रदेश उपाध्यक्ष संजय सिंह मसानी भी उनके साथ रहे। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने महाकाल मंदिर में भगवान महाकाल के दर्शन करने के बाद मंदिर स्थित महानिर्वाणी अखाड़े के महंत विनीत गिरी से भी मुलाकात की और मीडिया से चर्चा करते हुए प्रदेश की खुशहाली के लिए भगवान महाकाल से प्रार्थना करने की बात कही। 

कमलनाथ ने   नगर के प्रबुद्ध लोगों से भी  उज्जैन विकास के लिए चर्चा की,,जिसमें गौतम धींग ,,सुधीर भाई गोयल,,प्रताप मेहता,,रविन्द्र त्रिवेदी,,योगेश व्यास,,विजय व्यास,,मनोज कोचर,, मकसूद अली,,श्री रंग वाला,,डॉ जूझर हुसैन,,राकेश अग्रवाल,,विशाल हाडा,, ca अक्षय भार्गव प्रमुख थे। 




 

Popular posts
शहर के प्रसिद्ध चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ सुरेश समधानी द्वारा छत से कूदकर आत्महत्या किए जाने की कोशिश
Image
उज्जैन के अश्विनी शोध संस्थान में मौजूद हैं 2600 साल पुराने सिक्के
Image
सेक्स वर्कर्स को गिरफ्तार या परेशान न करे,,,अपनी मर्जी से प्रॉस्टीट्यूट बनना अवैध नहीं है,,वेश्यालय चलाना गैरकानूनी है ,,,, सुप्रीम कोर्ट
Image
ये दुनिया नफरतों की आखरी स्टेज पर है  इलाज इसका मोहब्बत के सिवा कुछ भी नहीं है ,मेले में सफलतापूर्वक आयोजित हुआ मुशायरा
बेटे के वियोग में गीत बनाया , बन गया प्रेमियों का सबसे अमर गाना
Image