छंटनी के नाम पर काट दिया हरा भरा वर्षो पुराना वृक्ष

  



देवास। शहर के मुख्य मार्ग खेड़ापति मारूति मंदिर के सामने शुक्रवार सुबह अचानक ही कुछ लोग छंटनी के नाम पर पेडों की बढ़ी टहनियां कटवा रहे थे। इसको लेकर आस पास के लेागों द्वारा जब वृक्ष काट रहे ठेकेदार से पुछा गया तो वह लाल पीला हो गया और अभ्रदता करने लगा। वही पेड़ काट रहे ठेकेदार द्वारा पेड़ काटने की जानकारी नही देते हुए सरकारी काम बताकर हरा भरा पेढ़ वर्षो पुराना वृक्ष काटा जा रहा था। इसको लेकर नगर निगम आयुक्त विशालसिंह चौहान ने जानकारी दी गई तो आयुक्त महोदय का कहना था कि निगम द्वारा किसी भी तरह का विकास कार्य के लिये वृक्ष कटवाने की अनुमति नही दी गई है। वही दूसरी और वर्तमान में भीषण गर्मी में एक पल छांव में खड़े होने के लिए मुख्य मार्ग पर इक्का दुक्का ही पेढ़ हैं। जबकि खेड़ापति मंदिर के सामने वर्षो पुराने अशोक के वृक्ष को निजी स्वार्थ के लिए छटनी के नाम काटे जाने काम किया जा रहा था अब समझ से परे यह है कि अवैध तरीके से पेड़ काटने वालों के खिलाफ प्रशासन कोई कार्रवाई क्यो नहीं कर रहा है।